Sunday, August 28, 2016

आख़िर डिप्रेशन यानी के अवसाद है क्या?

हम सब लोंग ज़िंदग़ी में कभी न कभी थोड़े समय के लिए नाख़ुश तो होते ही हैं मगरडिप्रेशन यानी के अवसाद उससे कहीं ज़्यादा गहरा, लंबा और काफी ज़्यादा दुखद होता है|
और इसी की वजह से लोगों की ज़िंदगी से रुचि ख़त्म सी होने लगती है और रोज़मर्रा के कामकाज से भी मन उचट जाता है| शिलाजीत के फायदे

आखिर अवसाद है क्या?

MAN
अभी तक ये तो स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा सका है कि अवसाद आखिर किस वजह से होता है, मगर ये माना जाता है कि इसमें कई सारी चीज़ों की बहुत अहम भूमिका होती है|
ज़िंदग़ी के कई अहम पड़ाव जैसे- किसी नज़दीक़ी की मौत, या फिर नौकरी चले जाना या शादी का टूट जाना, आम तौर पर यही सब अवसाद की वजह बनते हैं|
इनके साथ ही अगर आपके मन में हर समय कुछ बुरा होने की आशंका रहती है तो फिर इससे भी अवसाद में जाने का ख़तरा रहता है इसके तहत लोग यही सोचते रहते हैं 'मैं तो हर चीज़ में विफल हूँ'|
कुछ मेडिकल कारणों से भी लोगों को अवसाद होता है, जिनमें से एक है थायरॉयड की कम सक्रियता होना| और कुछ दवाओं के साइड इफ़ेक्ट्स में भी अवसाद हो सकता है इनमें ब्लड प्रेशर कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाएँ भी शामिल हैं
इतना ही नहीं अवसाद बिना किसी एक ख़ास कारण के भी हो सकता है ये धीरे-धीरे घर कर लेता है और बजाए मदद की कोशिश के आप उसी से संघर्ष करने लग जाते है|
दिमाग़ के रसायन अवसाद की ही हालत में किस तरह की भूमिका अदा करते हैं अभी तक ये भी पूरी तरह से नहीं समझा जा सका है मगर ज़्यादातर विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि ये सिर्फ़ दिमाग़ में ही किसी तरह के असंतुलन की वजह से ही नहीं होता|

अवसाद किसे हो सकता है?

इसका एक छोटा सा जवाब है- ये किसी को भी हो सकता है|
वैसे शोध से पता चलता है कि इसके पीछे कोई आनुवांशिक वजह भी हो सकती है और इसके तहत कुछ लोग जब चुनौतीपूर्ण समय से गुज़र रहे होते हैं तो उनके अवसाद में जाने की आशंका बहुत अधिक हो जाती है|
जिन लोगों के परिवार में अवसाद का इतिहास रहा हो वहाँ लोगों के डिप्रेस्ड होने की आशंका भी बहुत ज़्यादा होती है इसके अलावा गुणसूत्र 3 में होने वाले कुछ आनुवांशिकीय बदलावों से भी अवसाद हो सकता है इससे करीब चार प्रतिशत लोग ही प्रभावित होते हैं|

दवाओं की भूमिका

दिमाग़ में रसायन जिस तरह से काम करता है एंटी डिप्रेसेंट्स उसे प्रभावित करता है मगर इन रसायनों की अवसाद में क्या भूमिका होती है ये पूरी तरह से समझी नहीं जा सकी है और एंटी डिप्रेसेंट्स सबके लिए काम भी नहीं करते है
men depressed
दिमाग़ में न्यूरोट्रांसमिटर जिस तरह काम करते हैं उसका संतुलन भी अवसाद के चलते बिगड़ जाता है और ये रासायनिक संदेशवाहक होते हैं जो कि न्यूरॉन्स यानी दिमाग़ की कोशिकाओं के बीच संपर्क क़ायम करते रहते हैं
न्यूरोट्रांसमिटर जो भी संदेश भेजते हैं उन्हें अगले न्यूरॉन में लगे रेसेप्टर ग्रहण करते हैं कुछ रेसेप्टर किसी ख़ास न्यूरोट्रांसमिटर के प्रति ज़्यादा संवेदनशील हो सकते हैं या फिर असंवेदनशील भी हो सकते हैं|
एंटी डिप्रेसेंट्स, मूड बदलने वाले न्यूरोट्रांसमिटर्स का स्तर धीरे-धीरे करके बढ़ाते हैं| सेरोटॉनिन, नॉरपाइनफ़्राइन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमिटर्स इसमें शामिल होते हैं यही वजह है कि अधिकतर लोगों को ये दवाएँ कुछ हफ़्तों तक लेनी पड़ती हैं और उसके बाद ही इसका असर दिखना शुरू होता है|
एंटी डिप्रेसेंट दवाएँ सबसे पहले सन् 1950 में बनी थीं और कुल चार तरह के एंटी डिप्रेसेंट्स हैं ये रसायन मस्तिष्क को कुछ अलग ही तरीक़ों से प्रभावित करते हैं|
सबसे आम तौर पर इस्तेमाल होने वाला एंटी डिप्रेसेंट वो है जो सेरोटॉनिन का स्तर दिमाग़ में बढ़ा देता है और इसके अलावा सेरोटॉनिन और नॉरएड्रीनेलिन री-अपटेक इनहिबिटर्स यानी SNRI नए एंटी डिप्रेसेंट हैं जो कि नॉरपाइनफ़्राइन को निशाना बनाते हैं|
घरेलु नुस्खे
ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट्स और मोनोएमाइन-ऑक्सिडेज़ इनहिबिटर्स पुराने एंटी डिप्रेसेंट्स हैं और आम तौर पर इस्तेमाल नहीं किये जाते हैं क्योंकि उनमें साइट इफ़ेक्ट्स भी नहीं होता हैं|
एंटी डिप्रेसेंट्स अवसाद के कुछ लक्षणों में तो आराम पहुँचाते हैं मगर वे उसकी मूल वजह पर बिलकुल असर नहीं करते है और यही वजह है कि ये बाक़ी उपचारों के साथ ही इस्तेमाल होते हैं अकेले नहीं|